हमारी दुनिया के लिए आज यदि कोई खतरा सबसे बड़ा है तो वह है ‘कोरोना वायरस‘ इसे ‘covid-19‘ के नाम से भी जाना जाता है। यह वायरस इतना ज्यादा खतरनाक हो चुका है कि ‘विश्व स्वास्थ संगठन‘ (डब्ल्यूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। यह वायरस मनुष्य के बाल की तुलना में 900 गुना छोटा होता है lयह प्रतिदिन लाखों मनुष्य को अपना शिकार बना लेता है।

कोरोना वायरस पर निबंध 500 शब्दों में
प्रस्तावना
हमारी दुनिया के लिए आज यदि कोई खतरा सबसे बड़ा है तो वह है ‘कोरोना वायरस‘ इसे ‘covid-19‘ के नाम से भी जाना जाता है। यह वायरस इतना ज्यादा खतरनाक हो चुका है कि ‘विश्व स्वास्थ संगठन‘ (डब्ल्यूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। यह वायरस मनुष्य के बाल की तुलना में 900 गुना छोटा होता है lयह प्रतिदिन लाखों मनुष्य को अपना शिकार बना लेता है।
कोरोना वायरस क्या है
कोरोना वायरस के ऐसा वायरस है, जो मनुष्य संबंधी अन्य जीवों में श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इसकी शुरुआत सामान्य जुकाम की तरह होती है, लेकिन 14 दिनों के अंदर अंदर इस वायरस का प्रभाव होने लगता है। यह बच्चों और बड़ों को जल्दी प्रभावित करता है।
भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चीन के वुहान शहर से इस वायरस का जन्म हुआ। (USA) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, इटली, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, चीन तथा इंडिया इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। सभी देशों के निरंतर प्रयासों के बाद भी इसकी वैक्सीन अभी तक नहीं बनाई जा सकी है।
कोरोना वायरस के लक्षण
ब्रिटिश रिसर्चरो ने यह दावा किया है, कि यदि बच्चों में दस्त, उल्टी या पेट दर्द जैसी समस्या होती है, तो यह संभवतः कोविड-19 के लक्षण हो सकते हैं। क्वींस यूनिवर्सिटी बेलफास्ट में बच्चों पर अध्ययन के बाद यह कहा कि मौजूदा समय में कोविड-19 के तीन अधिकारिक लक्षण है।
बुखार, खांसी और स्वाद या गंध की पहचान ना कर पाना ऐसे लक्षण वाले व्यक्ति को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जाती है और उसको टेस्ट करवाने की सलाह भी दी जाती है।
कोरोना पॉजिटिव होने पर क्या करें?
वर्तमान में पूरे विश्व में कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है। इसका प्रभाव तभी कम हो सकता है, यदि हमारी इम्यूनिटी पावर स्ट्रांग हो। हमें ऐसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो हमारी इम्यूनिटी बढ़ाए।

संक्रमित व्यक्ति को अकेले रहना चाहिए, जब तक कि वह ठीक ना हो जाए। मास्क, सैनिटाइजर, ग्लव्ज आदि का प्रयोग करना चाहिए। covid-19- वैक्सीन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस साल (2020) के अंत तक लोगों पर इसका परीक्षण कर लिया जाएगा। कुछ अस्पताल एंटीवायरस दवा बनाने और उसके परीक्षा को सफल बनाने में लगे हैं।
कोरोना वायरस से बचाव के उपाय
- सभी से 1 मीटर की दूरी बनाए रखें।
- दिन में कई बार हाथों को साबुन से 20 सेकंड तक धुले।
- अंडे और मांस का सेवन ना करें।
- अल्कोहल युक्त हैंड सेनीटाइजर का उपयोग करें।
- खासते या छींकते समय मुंह व नाक को रुमाल से ढक ले।
- कोल्ड या फ्लू वाले व्यक्तियों से उचित दूरी बनाए रखें।
- जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचे।
- मास्क का उपयोग करें।
- बुखार, कफ या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

कोरोना संक्रमण फैलने से कैसे रोके?
जब भी बाहर से कोई सामान लाना हो तो खुद ना जाए किसी से मंगवा लें और उसे थोड़े समय के लिए बाहर ही रहने दें। 10 से 15 मिनट बाद उसे सावधानी पूर्वक घर में लाएं और अच्छे से सैनिटाइज करें।
घर में मेहमान ना बुलाए। सार्वजनिक वाहनों में यात्रा न करें। यदि आपके साथ और लोग भी रह रहे हैं, तो सतर्कता बरतें। अलग कमरे में रहे और साझा रसोईया बाथरूम को लगातार साफ करें। अगर आप संक्रमित इलाके या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, तो आपको अकेले ही रहना चाहिए।

उपसंहार
विश्व स्वास्थ संगठन, पब्लिक हेल्थ इग्लैंड और नेशनल हेल्थ सर्विस से प्राप्त सूचना के आधार पर, कोरोना वायरस से बचाव पर कई उपाय बताए गए हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग हो या फिर लैब में लोगों की जांच।
सरकार ने कोरोना वायरस से बचने के लिए तथा उससे निपटने के लिए कई तरह की तैयारी की है। इसके अलावा किसी भी तरह की अफवाह से बचने तथा खुद की सुरक्षा के लिए कुछ निर्देश जारी किए गए हैं ।जिससे कि कोरोना वायरस से निपटा जा सके।

क्या हमारे द्वारा प्रस्तुत किया गया कोरोनावायरस पर निबंध 500 शब्दों में आपको पसंद आया है। अगर हाँ! तो कृपया अपने अन्य दोस्तों को इसे शेयर करें और नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया अवश्य देवें।
हम आपके लिए बेहतरीन निबंध लिखने की कोशिश करते हैं। हमारे द्वारा लिखे गए अन्य निबंध भी पढ़ें। फिर मिलेंगे, आपका दिन शुभ रहे।
🙂